पोसानी ने लगाया था पवन कल्याण पर पंजाबी लड़की को गर्भवती करने का आरोप, फैंस ने किया हमला
Image Credit: Shortpedia
राजनेता-अभिनेता पवन कल्याण के फैंस ने अभिनेता और फिल्मकार पोसानी कृष्णा मुरली पर हमला करने की कोशिश की। मामले में 10 गिरफ्तारियां हुईं। पोसानी कृष्ण मुरली ने टॉलीवुड स्टार पर निशाना साधा और उन पर एक पंजाबी लड़की और अन्य को गर्भवती करने का आरोप लगाया। पोसानी ने पवन पर तब निशाना साधा, जब अभिनेता ने आंध्र प्रदेश के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।