बिग बी के कोरोना पीड़ित होने पर लगे महाराष्ट्र में पोस्टर, विवाद के बाद हटाए गए
Image Credit: Shortpedia
अमिताभ, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या कोरोना संक्रमित हुए तो महाराष्ट्र सरकार को भी विज्ञापन लगाने का मौका मिल गया। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए अमिताभ का एक पोस्टर लगाया गया। जिसमें लिखा गया- 'जिस डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन था, उसे कोरोना वायरस ने पकड़ लिया... अपने परिवार के लिए घर पर रहें और अनावश्यक रूप से 'डॉन' बनने की कोशिश न करें।' विवाद के चलते पोस्टर हटे।