'प्रभास 21' में पहली बार साथ दिखने वाले हैं दीपिका पादुकोण और प्रभास: रिपोर्ट
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि दीपिका पादुकोण और प्रभास साथ में फिल्म करने वाले हैं। फिल्म बड़े बजट की होगी। जोकि 2022 में रिलीज़ होगी। फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'प्रभास 21' है। वैजयंती फिल्म्स की ये फिल्म साइंस फिक्शन जॉनर की होगी। जिसे नाग अश्विन डायरेक्ट करेंगे। दीपिका-प्रभास पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी। हालांकि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अभी शुरू होना है।