4 साल बाद कमबैक कर रही प्राची देसाई, बोलीं- मैं बस वही सीन करूंगी, जिसमें कंफर्ट फील करूं
Image Credit: Shortpedia
प्राची देसाई 4 साल बाद 'साइलेंस: कैन यू हियर इट' से कमबैक कर रही हैं। इसमें वे पुलिस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। उनके अपोजिट मनोज बाजपेयी हैं। प्राची कहती हैं- मैं बस वही सीन करूंगी, जिसे करने और देखने में मैं खुद कंफर्ट फील करूं। हो सकता है कि मैं पुराने ख्यालात वाली बात कर रही हूं। लेकिन जो ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बना रहे हैं, उनको ये खुद भी पता है कि इसकी जरूरत नहीं है।