पति की पूजा करने पर ट्रोल करने वालों को प्रणिता सुभाष ने दिया करारा जवाब
Image Credit: instagram
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष एक तस्वीर को लेकर ट्रोल हो रही हैं। तस्वीर में उनके पति नितिन राजू कुर्सी पर बैठे हैं और उन्होंने अपने पैर एक थाली में रखे हैं। वहीं, प्रणिता जमीन पर बैठकर उनकी पूजा कर रही हैं। इसे लेकर ट्रोल करने वालों को प्रणिता सुभाष ने करारा जवाब दिया कि हर चीज के दो पहलू होते हैं और मैं रीति-रिवाज को मानने वाली लड़की हूं।