नहीं रहे प्रवीण कुमार सोबती, बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में बने थे 'भीम'
Image Credit: Shortpedia
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'भीम' का किरदार निभाने वाले एक्टर प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 6 फीट 6 इंच लंबे अभिनेता और खिलाड़ी पंजाब के रहने वाले थे। कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। हेमर और डिस्कस थ्रो में उन्होंने एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीता। इसके अलावा, 1968 मैक्सिको ओलंपिक खेलों और 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया।