प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अस्पताल में भर्ती, इमोशनल कर देने वाली तस्वीर वायरल
Image Credit: Shortpedia
डेंगू से पीड़ित प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर युविका संग ली गई इमोशनल फोटो साझा की। जिसमें दोनों गले लगते दिख रहे हैं। फोटो में दोनों अस्पताल के बेड पर दिखते हैं। जहां प्रिंस के हाथ में ड्रिप लगी हुई है, वहीं युविका के बगल में दवाइयां और मेडिकल उपकरण दिखते हैं। कपल ने लोगों को डेंगू से सचेत रहने को कहा।