शाहरुख, सलमान को पछाड़ प्रियंका ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
Image Credit: Shortpedia
प्रियंका चोपड़ा 2019 में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं। SEMrush के अनुसार प्रियंका उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच पूरी दुनिया के लोगों के बीच अपना प्रभाव छोड़ा। प्रियंका 2019 में 27.4 करोड़ बार सर्च की गईं। लिस्ट में शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं। सलमान को 18 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया।