निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्शी का निधन, हिमेश रेशमिया के साथ थी आखिरी फिल्म
Image Credit: Shortpedia
निर्माता- निर्देशक जॉनी बख्शी का बीती रात निधन हुआ। राजेश खन्ना और गुलशन ग्रोवर स्टारर फिल्म खुदाई के निर्माता भी जॉनी बख्शी ही थे। उन्होंने मंजिलें और भी हैं, मेरा दोस्त मेरा दुश्मन, फिर तेरी कहानी याद आई और इस रात की सुबह नहीं सहित कई फिल्मों में निर्माता और सह-निर्माता के तौर पर काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई। फिल्म हिमेश रेशमिया के साथ कजरारे थी।