प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी को भेजा मानहानि का नोटिस
Image Credit: Shortpedia
फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में 200 करोड़ की मानहानि का दावा किया गया है। संदीप ने नोटिस इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह पेबैक टाइम है'। संदीप के वकील द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है, 'टीवी पर प्रसारित हुए विभिन्न कार्यक्रमों का हवाला देते हुए संदीप सिंह पर आपत्तिजनक ख़बरें दिखाने का आरोप लगाया गया है'।