पुलकित सम्राट ने दिया फैंस को क्रिसमस का तोहफा, रिलीज किया 'फुकरे 3' का पहला पोस्टर
Image Credit: Newsbyte
पिछले काफी समय से मृगदीप लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुकरे' की तीसरे भाग 'फुकरे 3' को लेकर खबरें सुनने को मिल रही है। अब आखिरकार, क्रिसमस के खास मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इसे फिल्म के लीड एक्टर पुलकित सम्राट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसी के साथ उन्होंने 'फुकरे 3' का ऐलान करते हुए अपने सभी चाहने वालों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी हैं।