लॉकडाउन में शूटिंग करने के कारण पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल गिरफ्तार, जमानत पर हुए रिहा
Image Credit: Newsbyte
देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वायरस के प्रसार को कम करने के लिए देश सहित विभिन्न राज्यों में प्रतिबंध लागू हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए पंजाब में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को लॉकडाउन में शूटिंग करने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया है। गिप्पी पर कोरोना दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगा है।