टीवी की क्वीन एकता कपूर बनीं 'ग्लोबल वैराइटी 500' में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय महिला
Image Credit: shortpedia
कंटेंट क्वीन' एकता कपूर ओपरा विन्फ्रे, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग, स्टीवन स्पीलबर्ग, लियोनाडरे डि कैप्रियो, बियॉन्से और टिम कुक जैसे लोगों के साथ 'वैराइटी 500' के चौथे वार्षिक संस्करण में शामिल हो गयी हैं. यह वैश्विक मीडिया उद्योग को आकार देने वाले 500 सबसे प्रभावशाली व्यावसायिक लीडर का एक इंडेक्स है.पद्म श्री पुरस्कार विजेता एकता दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी टीवी कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्होंने सोप ओपेरा से लेकर रियलिटी शो और फिल्मों तक हर क्षेत्र में बेहतरी से काम किया है.