संडलवुड ड्रग मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की संपत्तियों पर छापेमारी
Image Credit: zee news
बेंगलुरु सिटी पुलिस के सेंट्रल क्राइम ब्यूरो ने संडलवुड ड्रग मामले में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले और दिवंगत पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा की संपत्तियों पर छापे मारे. बता दें कि आदित्य अल्वा तब से फरार हैं जब से पुलिस ने संडलवुड स्टार रागिनी द्विवेदी के घर पर छापे मारे थे. वहीं रागिनी को सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.