सिनेमा में राज कपूर की पहली खोज अभिनेत्री निम्मी का निधन
Image Credit: Shortpedia
हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार की शाम यहां मुंबई में हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के पिता मेरठ के रहने वाले थे और निम्मी का जन्म आगरा में हुआ। बता दें वह 87 साल की थीं।