'थलाइवा' रजनीकांत आज मना रहे हैं 69वां जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
मामूली बस कंडक्टर से दक्षिण भारतीय सुपरस्टार बने रजनीकांत का आज 69वां जन्मदिन हैं। साउथ में फैंस उन्हें देवता मानकर पूजते हैं। रजनीकांत के स्टारडम का राज स्टाइल में छिपा है। उन्होंने कभी अपना हेयर स्टाइल नहीं बदला। वो ही फिल्मों में स्लो मोशन का ट्रेंड लाए। रजनीकांत इंटरव्यू लेने पहुंची लड़की से ही प्यार कर बैठे थे। बता दें लता संग उनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं।