अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रजनीकांत, डॉक्टर्स ने दी खास सलाह
Image Credit: shortpedia
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत कुछ दिनों से अपनी ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। अब रविवार को उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया है। लेकिन साथ ही कुछ सावधानियां बरतने के लिए भी कहा है। अस्पताल ने भी इस बात की पुष्टि की है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि रजनीकांत के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार दिख रहा है। उनका ब्लड प्रेशर स्थिर है और वह बेहतर महसूस करने लगे हैं।