'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में साथ नजर आएंगे राजकुमार और हुमा कुरैशी, नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
Image Credit: shortpedia
मौजूदा पिरस्थितियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों का रुझान बढ़ा है। अब जानकारी सामने आ रही है कि राजकुमार राव और हुमा कुरैशी नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम आर डी बर्मन के मशहूर कैबरे सॉन्ग 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' से लिया गया है। 1971 में आई फिल्म 'कारवां' में इस आइटम नंबर को मशहूर अभिनेत्री हेलन पर फिल्माया गया था।