राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की 'रूही' ने पहले दिन कमाए करीब तीन करोड़ रुपये
Image Credit: shortpedia
राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पिछले साल लॉकडाउन लगने के बाद यह पहली बड़ी फिल्म है, जिसे दर्शक थिएटर में देख रहे हैं। पहले दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉरर कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.06 करोड़ रुपये की कमाई की है।