राजकुमार राव ने दिखाया मस्कुलर अंदाज, शर्टलेस फोटो से इंटरनेट पर लगाई आग
Image Credit: Instagram
राजकुमार राव ने फिल्म 'बधाई दो' का प्रमोशन शुरू किया। फिल्म में राजकुमार पुलिस ऑफिसर हैं, जिसके लिए उन्होंने मस्कुलर बॉडी बनाई। सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो शेयर करके राजकुमार ने लिखा, "बधाई दो में शार्दुल ठाकुर। शुद्ध शाकाहारी होने और किसी भी तरह के स्टेरॉयड को अवॉयड करने के नाते यह ट्रांसफॉर्मेशन आसान नहीं था।" फिल्म में भूमि पेडणेकर भी हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल सामने नहीं आई।