कैंसर के इलाज के दौरान राकेश रौशन रोज पीते थे शराब, वजह का किया खुलासा
Image Credit: shortpedia
जीभ के कैंसर की जंग लड़कर बाहर आए फिल्ममेकर राकेश रोशन ने वर्ल्ड कैंसर डे पर अपने अनुभव को साझा किया। उन्होने कहा कि साल 2018 में जब मुझे कैंसर हुआ तो मेरे मुंह का स्वाद चला गया और मैं ठीक से पानी, चाय और कॉफी तक भी नहीं पी पाता था। डॉक्टर ने मुझे शराब और सिगरेट पीने से मना कर दिया था, लेकिन हर शाम को दो पैग मैं जरूर लेता था इससे मुझे मानसिक सुकून मिलता था।