आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' का हिस्सा बनीं रकुलप्रीत सिंह, निभाएंगी ऐसा किरदार
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना बीते दिसंबर में ही जंगली पिक्चर्स के साथ अपनी अगली फिल्म 'डॉक्टर जी' का ऐलान कर चुके हैं। उनकी इस फिल्म को अनुभूति कश्यप द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। हालांकि, काफी समय से मेकर्स फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुटे हुए हैं, जो अब पूरी होती दिख रही हैं। दरअसल, हाल ही में आई खबरों के अनुसार फिल्म में रकुलप्रीत सिंह को मुख्य अदाकारा के तौर पर देखा जाएगा।