वेबसीरीज आर्या के लिए इस एक्ट्रेस को हायर करना चाहते थे डायरेक्टर राम माधवानी
Image Credit: shortpedia
काफी लंबे वक्त के बाद एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर्दे पर वापसी कर रही है।आगामी 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वेबसीरीज आर्या रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीरीज के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद सुष्मिता नहीं बल्कि काजोल थीं।हालांकि काजोल को कांसेप्ट और स्टोरीलाइन पसंद आई लेकिन पर्सनल कारणों की वजह से उन्होंने एन मौके पर प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद डायरेक्टर राम माधवानी को सुष्मिता का ख्याल आया।