निर्भया की मां का किरदार पर्दे पर उतारना चाहती हैं रामायण की 'सीता'
Image Credit: Shortpedia
देशभर में लॉकडाउन होने के बाद जनता की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक की 'रामायण' का प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में 'रामायण की सीता' दीपिका चिखलिया ने बॉलीवुड में वापसी पर बात की है। दीपिका का कहना है कि अगर कभी भी इंडस्ट्री में निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड पर फिल्म बनाई गई तो वह उनकी मां आशा देवी का किरदार पर्दे पर उतारना चाहेंगी।