पुलिस हिरासत में राम्या कृष्णन, कार से 104 शराब की बोतलें बरामद
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राम्या कृष्णन मुश्किलों में हैं। दरअसल, बीते गुरुवार को उनकी कार से 104 शराब की बोतलें ज़ब्त हुईं थीं। जिसके चलते राम्या और उनके ड्राइवर सेल्वाकुमार को हिरासत में ले लिया गया। जांच के दौरान राम्या और उनकी बहन विनया कृष्णन कार में थीं। महाबलिपुरम से चेन्नई जा रही अभिनेत्री को चेन्नई पुलिस ने जांच के लिए रोका तो 96 बीयर और 8 शराब की बोतलें मिलीं।