फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर बनाने जा रहे हैं रोमांटिक फिल्म!
Image Credit: shortpedia
2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी जल्द ही एक बार फिर से दर्शकों के सामने पेश होने वाली है। दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस बार इन दोनों को लेकर करण जौहर फिल्म बनाने वाले हैं। वह रणवीर और आलिया के साथ एक रोमांटिक स्टोरी पर्दे पर उतारना चाहते हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान भी करण जौहर खुद ही संभालना चाहते हैं।