निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह
Image Credit: shortpedia
दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की हिन्दी रीमेक में अभिनेता रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो रणवीर फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग से ब्रेक लेकर फिल्म निर्माता से प्रोजेक्ट को लेकर इसी महीने की शुरुआत में बातचीत कर चुके हैं।हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।