बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी रणवीर-आलिया की फिल्म 'गली बॉय'
Image Credit: Shortpedia
पिछले साल दक्षिण कोरिया में जोया अख्तर निर्देशित फिल्म गली बॉय को बुचियोन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ एशियाई फिल्म के लिए एनईटीपीएसी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं अब फिल्म को लोकप्रिय मांग पर रिक्वेस्ट सिनेमा स्क्रीनिंग श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित 'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में आमंत्रित किया गया है। गली बॉय 92वें ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी नामित हुई थी।