रणवीर सिंह ने ब्रांड्स के साथ साइन की करीब 75 करोड़ रुपये की डील
Image Credit: shortpedia
कोरोना महामारी ने बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट को बाधित किया है। इस दौरान कई फिल्मों की शूटिंग और रिलीज डेट आगे टाल दी गई हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। जिन पर वे काम कर रहे हैं। अब रिपोर्ट्स के अनुसार, इन प्रोजेक्ट के साथ-साथ रणवीर ने कोरोना महामारी के दौरान ही नौ नए ब्रांड के साथ करीब 75 करोड़ रुपये की डील की है।