Ranveer Singh अब साउथ की इस ब्लाकबस्टर फिल्म की रीमेक का बनेगा हिस्सा, फोटो शेयर कर किया ऐलान
Image Credit: instagram
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब साउथ की मशहूर फिल्म अन्नियन के रीमेक में नजर आने जा रहे हैं. इस फिल्म को निर्देशक शंकर डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जबकि जयंतीलाल गडा इस फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म अन्नियन को शंकर ने डायरेक्ट किया था. अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है.