रैपर रफ्तार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- तकनीकी खराबी के कारण हो सकती है ये रिपोर्ट
Image Credit: news byte
मशहूर रैपर रफ्तार की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रफ्तार ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो में बताया, 'मुझे 'रोडीज' पर जाना था और वहां जाने के लिए कोरोना टेस्ट किए गए थे जिसमें दो टेस्ट नेगेटिव आए जबकि आज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' 'अब BMC ने मुझे घर पर ही खुद को आइसोलेट करने के लिए कहा है। लेकिन हमें लगता है कि तकनीकि खराबी है क्योंकि मैं बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।'