फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान, 4 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Image Credit: shortpedia
अभिनेता रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब रणवीर की इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को इसी साल 4 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहले भी फिल्म को जून महीने में रिलीज किए जाने की चर्चा चल रही थी। अब फिल्म की घोषणा होते ही इस फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है।