रेमो डिसूजा ने किया सरोज खान की यादों को ताजा, बनाने जा रहे हैं बायोपिक
Image Credit: shortpedia
दिवंगत डांस कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चा है। कुछ महीनों पहले ही खबर आई थी कि इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक रेमो डिसूजा बनाने की योजना बना रहे हैं। अब रेमो ने कहा कि यह सरोज खान की इच्छा थी कि उनकी बायोपिक वह बनाएं। रेमो ने बताया कि सरोज ने उन्हें कहा था अगर उनकी बायोपिक बनती है वह रेमो ही बनाएंगे क्योंकि वह संघर्ष और डांस दोनों ही जानते हैं।