रेमो डिसूजा की हालत सुधरी, आमिर अली ने शेयर की तस्वीर
Image Credit: Shortpedia
रेमो डिसूजा की हालत सुधरी। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता आमिर अली ने कोरियोग्राफर की तस्वीरें शेयर करके लिखा, 'मेरा भाई वापस आ गया है।' इसके पहले रेमो की पत्नी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रेमो व्हीलचेयर पर बैठे पैरों को थिरकाते दिखे। लिज का कैप्शन था, 'पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात। रेमो डिसूजा... थैंक्यू आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।'