रिचा चड्डा और अली फजल अपने प्रोडक्शन में बनाएंगे फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स'
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री रिचा चड्ढा और अली फजल एक कपल के रूप में अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि रिया और अली प्रोड्यूसर के तौर पर साथ काम करेंगे। उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत बनने वाले पहले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। ये दोनों कलाकार अपने पहले प्रोडक्शन के तहत 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' नामक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें भारत में मौजूद महिलाओं की जेंडर संबंधित समस्याओं को दिखाया जाएगा।