'शकीला' के किरदार में ऋचा चड्ढा ने छोड़ी छाप, देखिए शानदार ट्रेलर
Image Credit: Social Media
बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'शकीला' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा। अब उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो गया है। इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन बनी यह फिल्म एडल्ट स्टार शकीला की जिंदगी पर आधारित है। जिसने 90 के दशक में दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम हासिल कर लिया था।