रिमी सेन का खुलासा- मेकर्स ने मुझे 50 दिनों के 2.25 करोड़ रुपए दिए, इसलिए बिग बॉस में गई
Image Credit: koimoi
बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने हालिया खुलासा किया कि मेकर्स ने मुझे 50 दिनों के 2.25 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। इतने पैसे कहां से मिलेंगे? कौन देता है? लेकिन बिग बॉस के मेकर्स बहुत प्रोफेशनल हैं। पैसों के भुगतान के मामले में भी काफी साफ-सुथरे हैं। शो में जाने का मेरा पहला मकसद पैसा था। इसके लिए ही मैं राजी हुई थी।