Rishi Kapoor मुंबई के अस्पताल में हुए भर्ती, बड़े भाई Randhir Kapoor ने दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया। रणधीर ने कहा, वह कैंसर से पीड़ित हैं।