ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
आज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिसकी जानकारी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट के जरिए दी है। इससे पहले ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। तब उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि, 'वह कैंसर से पीड़ित थे।' इससे पहले वो 11 महीने 11 दिन तक अमेरिका से इलाज़ करवाकर लौटे थे।