रोहित शेट्टी भी करने जा रहे डिजिटल डेब्यू, बनाएंगे एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी बड़े पर्दे पर खूब सफलता हासिल कर चुके हैं। अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी बेहतरीन कहानियों और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में खबर आई है कि रोहित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रहे हैं। 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंबा' और 'सिंघम' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले रोहित अब एक एक्शन पैक्ड वेब सीरीज दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं।