मुमताज के निधन की उड़ी अफवाह, एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर वीडियो के जरिए दी गवाही
Image Credit: Instagram
वेटरन एक्ट्रेस मुमताज के निधन की अफवाह उड़ी तो एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर सफाई दी कि, "दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं। मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बुढ्ढी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी-भी अच्छी-खासी दिखती हूं।" उनकी बेटी ताने माधवानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा, 'कृपया अफवाह ना फैलाएं।' मुमताज लंदन में सपरिवार रहती हैं।