सचिन तेंदुलकर ने की अनुराग कश्यप और सैयामी खेर की फ़िल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' की तारीफ
Image Credit: Shortpedia
सचिन को फ़िल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' काफी पसंद आई। जिसकी तारीफ में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। सचिन ने लिखा- 'एक दोस्त जो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करता, बल्कि बल्लेबाजी भी करता है। चोक्ड में तुम्हारी फरफॉर्मेंस पसंद आई सैयामी।' अनुराग कश्यप और सैयामी खेर ने पोस्ट शेयर की। सैयामी ने लिखा, 'बहुत-बहुत शुक्रिया सचिन तेंदुलकर। ये ऐसा है जैसे खेल रत्न और ऑस्कर एक साथ मिल गया हो।'