सैफ अली खान बोले सुशांत के लिए प्यार भी वे लोग उड़ेल रहे हैं, जिन्होंने कभी परवाह ही नहीं की
Image Credit: shortpedia
दिवंगत एक्टर सुशांत के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अचानक उमड़े प्यार को लेकर एक्टर सैफ अली खान ने कुछ सेलेब्स को लताड़ा है। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि बॉलीवुड में कई लोगों ने उनकी मौत पर तुरंत कमेंट किए। और कहीं न कहीं उनकी मौत से कुछ लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं, चाहे वह दुख दिखाने के लिए हो या रुचि दिखाने के लिए या कुछ राजनीतिक रुख दिखाने के लिए हो।