सीता हरण को लेकर दिए अपने बयान पर सैफ अली खान ने मांगी माफी
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों सीता हरण को लेकर दिए गए अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने भगवान राम का अपमान करते हुए रावण को सही ठहराया है। इस कारण उन्हें उनकी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' से भी निकालने की बात की जा रही है।अब हंगामा बढ़ता देख आखिरकार सैफ ने अपने बयान पर माफी मांगी है।