पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान मना रहे अपना 50वां जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म अभिनेता के अलावा सैफ की पटौदी के नवाब के रुप में एक और पहचान है। अपने पिता के निधन के बाद सैफ 2011 में 10वें पटौदी नवाब बने। पटौदी घराने से ताल्लुक रखने की वजह से भी उनकी संपत्ति अन्य स्टार्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस बार सैफ अपने परिवार संग ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।