सैफ ने अवॉर्ड फंक्शन्स को बताया पैसे कमाने का जरिया, सुनाई आपबीती
Image Credit: shortpedia
अवॉर्ड फंक्शन में होने वाले भेदभाव पर कई फिल्मी सितारों को खुलकर बात करते देखा गया है। अब बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने भी इन अवॉर्ड्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है।उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारतीय अवॉर्ड शोज पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।उन्होंने बताया कि एक बार किसी के दबाव में उनसे आखिरी मौके पर वह अवॉर्ड छीन लिया गया जो उन्हें देने के लिए आमंत्रित किया गया था।