साइना नेहवाल ने अपने बायोपिक में परिणीति को देख किया ट्वीट और कही ये बात
Image Credit: Twitter
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर बनने जा रही बायोपिक में साइना का रोल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं. ऐसे में मंगलवार को साइना ने अपने ट्वीटर पर परिणीति का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए परिणीति को नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. इस लुक में एक्ट्रेस हुबहू साइना नेहवाल की तरह लग रही हैं. उन्होने कैप्शन में लिखा, "इस साझा यात्रा का बेसब्री से इंतजार है. साइना नेहवाल बायोपिक के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं."