'साइना' का ट्रेलर रिलीज़, पर्दे पर साइना नेहवाल का स्ट्रगल दिखाएंगी परिणीति चोपड़ा
Image Credit: YouTube
परिणीति चोपड़ा स्टारर 'साइना' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक है। साइना नेहवाल ने अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा है, "अपने आसपास महिलाओं को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं हमेशा इंस्पायर हुई हूं। यह मेरा मौका है कि छोटी बच्ची को उसके पैशन को फॉलो करने के लिए प्रेरित करूं।" फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।