सलमान एंड फैमिली ने अभिनव कश्यप के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या प्रकरण के वक्त निर्माता-निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान के परिवार पर उनका करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले में सलमान के परिवार ने अभिनव के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। अरबाज ने ये जानकारी देते हुए बताया कि, 'अभिनव ने हमारे पूरे परिवार पर जो आरोप लगाए हैं। उसके लिए सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कराया है।'