Salman Khan बाढ़ पीड़ित गांव में बनवा रहे 70 घर, पूरा किया वादा
Image Credit: Shortpedia
एक्टर सलमान खान ने महाराष्ट्र के खिद्रापुर गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा पूरा कर दिया है। दरअसल, फरवरी में सलमान खान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर बाढ़ से प्रभावित हो गए थे। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने इसके लिए 95 हजार रुपये दिए हैं, बाकी खर्च सलमान और एलान फाउंडेशन की ओर से उठाया जाएगा।